किड्ज़ी सागरपुर में द्वितीय वार्षिक उत्सव “फेस्टिवल फिएस्टा आनंद एवं रंगों का उत्सव” अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नितिन शाक्य (एसडीएम, पटेल नगर), विशिष्ट अतिथि डॉ. समीर भाटी (स्वास्थ्य विशेषज्ञ), डॉ. अमर नाथ पांडे, तथा विशेष अतिथियों के रूप में प्रदीप अस्थाना (जोनल हेड अकादमिक्स, ज़ीलर्न) एवं आशुतोष श्रीवास्तव
(जोनल हेड सेल्स, ज़ीलर्न) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और मंचीय प्रस्तुति उनकी समग्र शिक्षा एवं रचनात्मक विकास को दर्शाती है। इस अवसर पर किड्ज़ी सागरपुर के निदेशक रितेश राय ने कहा, किड्ज़ी सागरपुर की स्थापना जनवरी 2024 में हुई थी। इतने कम समय में अभिभावकों के विश्वास, स्नेह और सहयोग से हम अपना द्वितीय वार्षिक उत्सव मना रहे हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंदमय और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वासी और खुशहाल भविष्य की ओर बढ़ सकें।” किड्ज़ी सागरपुर की प्रधानाचार्या अंकिता राय ने कहा,
फेस्टिवल फिएस्टा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का उत्सव है। बच्चों को मंच देना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और सीखने को आनंदमय बनाना ही हमारी शिक्षा पद्धति का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह वार्षिक उत्सव किड्ज़ी सागरपुर के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2026-02-03


