Listen to this article

एकता मिशन के अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से विशेष भेंट कर मिशन के अन्य पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। बताया जाता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एकता मिशन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस मौक़े पर मौजूद एकता मिशन की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई। एकता मिशन के अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा ने छब्बीसवीं वार्षिक स्मारिका के विमोचन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। एकता मिशन के अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचित कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की और मिशन द्वारा समाज को जोड़ने के प्रयासों को रेखांकित किया। समारोह के दौरान एकता मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संस्था की मुख्य संरक्षक डॉ. मनिका खन्ना, अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा, महामंत्री संजय मलिक, सचिन चोना, उपाध्यक्ष पुनीत भाटिया, जतिन चावला व मंत्री राम अवतार शामिल रहे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें संस्था के पिछले 26 वर्षों के सफर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मान की इसी कड़ी में, एकता मिशन के अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके पश्चात संस्था की मुख्य संरक्षक डॉ. मनिका खन्ना ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *