नई दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित मेन रिंग रोड पर ‘सेरा स्टाइल गैलरी’ के नए शोरूम, हिमानी एंटरप्राइजेज का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपशिखा खेतान (वाइस चेयरमैन एवं जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर) उपस्थित रहीं, जिन्होंने रिबन काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य श्री श्री चंद्र प्रकाश महाराज जी और सम्मानित गोस्वामी श्री ललित के आशीर्वाद एवं ईश्वर की प्रार्थना के साथ की गई। इस नए गैलरी शोरूम में ग्राहकों के लिए लग्जरी और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ सेरा के प्रीमियम सैनिटरीवेयर और बाथ फिटिंग्स की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उपस्थित अतिथियों ने शोरूम के शानदार डिजाइन और अत्याधुनिक उत्पादों की सराहना करते हुए हिमानी एंटरप्राइजेज की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करी गई।
2026-02-12



