अगर आपके पास कोई व्यापार करने के लिए कोई नया आइडिया है। अगर आप एक नए स्टार्टअप है। यह ख़बर आपके लिए विशेष है। नए आईडिया के बावजूद आप व्यापार शुरू करने में असमर्थ हैं। जी हाँ जीटो द्वारा नई दिल्ली के ‘द अशोक’ होटल में रविवार को आयोजित ‘इलुमिन’ नेशनल स्टार्टअप फंडरेजिंग शोकेस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के रूप में शिरकत करी। इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में स्टार्टअप जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अशनीर ग्रोवर, (Droom) के संस्थापक व सीईओ संदीप अग्रवाल और लोकप्रिय कलाकार अपूर्व गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से सत्रों को प्रभावशाली बनाया। ‘कनेक्टिंग आइडियाज, स्टार्टअप्स एंड इन्वेस्टमेंट्स’ के मुख्य उद्देश्य के साथ आयोजित इस इवेंट में लाइव स्टार्टअप फंडरेजिंग, पैनल डिस्कशन और फायरसाइड चैट जैसे महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जहाँ उभरते उद्यमियों को निवेशकों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पूरे आयोजन को टीम जीटो एपेक्स, नॉर्थ ज़ोन, ईस्ट दिल्ली और JIIF के साझा प्रयासों से सफल बनाया गया, जिसमें एयर बियॉन्ड और जेएमजे एस्टेट जैसे विभिन्न सहयोगियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आइए देखते हैं इस विशेष रिपोर्ट में यहाँ आये अतिथियों एवं जीटों के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।
2026-02-15


