बाहरी उत्तरी जिला बवाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के एक मामले को सुलझाते हुए। इस मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अरुण उर्फ पागल, पिता प्रकाश, निवासी गंगा विहार, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश आरोपी आरटीवी बस कंडक्टर और हमलावर हैं 6 मामले दर्ज हैं।
दूसरा आरोपी संदीप उर्फ पुजारी, पिता मोहन लाल, निवासी, सुल्तानपुरी, दिल्ली उम्र 28 वर्ष। वह पहले 2 से अधिक मामलों में संलिप्त है। (हमलावर) है।
तीसरा आरोपी संजय उर्फ ताऊ उर्फ अजय, पिता मान सिंह, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली उम्र 54 वर्ष। वह पहले 50 से अधिक मामलों में संलिप्त है। वह मुख्य साजिशकर्ता और हमलावर है। चौथा आरोपी रविंदर उर्फ रवि, पुत्र देवराज, निवासी एमसीडी फ्लैट, रोहिणी, दिल्ली, उम्र 42 वर्ष मुखबिर है
पाँचवाँ आरोपी हरीश कुमार उर्फ सोनू, पुत्र राधा कृष्ण, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 45 वर्ष जानकारी के अनुसार 9 फरवरी, को सुबह लगभग 11:45 बजे, दिल्ली के बावना स्थित डीएसआईआईडीसी, सेक्टर-4 में फैक्ट्री संख्या जे 133 और जे 21 के सामने व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप में हुई थी।
बताया जाता है कि घटना के अगले दिन, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई, जिसमें अमेरिका स्थित गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने दावा किया कि उन्होंने उस व्यापारी की हत्या की है जो उनके मामलों में हस्तक्षेप कर रहा था।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए, हमलावरों का पता लगाने के लिए एसीपी बावना जोगिंदर सिंह, एसएचओ बावना अखिलेश, इंस्पेक्टर बिजय कुमार (आईओ) के नेतृत्व में कई समर्पित टीमें गठित की गईं। ये टीमें डीसीपी हरेश्वर स्वामी, के मार्गदर्शन में, संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय सिंह, के नेतृत्व में और दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (जोन-1) रविंद्र यादव के समग्र पर्यवेक्षण और नेतृत्व में थीं।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए, सभी टीमों ने मैन्युअल खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी पर अथक परिश्रम किया। टीमों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। तकनीकी निगरानी भी की गई। सोशल मीडिया ऐप्स की भी जांच की गई। लंबी पूछताछ में पता चला कि पहले आरोपी रवि उर्फ रविंदर, जो किसी अन्य व्यापारी के यहाँ ड्राइवर का काम करता था, कुछ वित्तीय लेन देन के लिए वैभव गांधी के कार्यालय कई बार गया था। रविंदर उर्फ रवि ने वैभव गांधी के कार्यालय में धन की उपलब्धता की यह जानकारी संजय उर्फ ताऊ नामक एक कुख्यात अपराधी को दी, जिसके दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। संजय उर्फ ताऊ, जो अन्य अपराधियों के संपर्क में था, ने मृतक व्यापारी को लूटने की साजिश रची। इसके लिए उसने अरुण पुत्र प्रकाश से संपर्क किया और लूट की योजना बनाई।
जनवरी और फरवरी में हुई घटना से पहले उन्होंने बावना स्थित कार्यालय के इलाके की तीन बार रेकी की थी।
घटना वाले दिन वे उस स्थान पर समय से पहले पहुँच गए थे जहाँ मृतक व्यवसायी के आने की उम्मीद थी। व्यवसायी के पहुँचते ही सभी आरोपी हथियारबंद होकर उसकी कार के पास गए और उस पर दो गोलियाँ चलाईं। इसके बाद सभी आरोपी कार से तीन बैग लेकर फरार हो गए, जिनमें व्यवसायी की डायरी, लैपटॉप और फोन थे।
बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से एक पिस्टल (.32 बोर) दो खाली कारतूस
एक चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

