Listen to this article

रोहिणी जिला थाना अमन विहार पुलिस ने हत्या के एक ऐसे मामले को सुलझा लिया है जिसमें व्यक्ति की पहले गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज थी। बाद में मृतक के भाई की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करी गई। जाँच पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग़ मिले। इनी सुराग़ के आधार पर पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम सोनू, निवासी प्रेम नगर III, किरारी सुलेमान नगर, दिल्ली, आयु लगभग 24 वर्ष। दूसरा आरोपी महबूब अली, निवासी प्रेम नगर III, किरारी सुलेमान नगर, दिल्ली, आयु लगभग 20 वर्ष। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दिल्ली के प्रेम नगर, किरारी सुलेमान नगर में एक रज़ा होटल चलाते हैं। जानकारी के अनुसार अजय कुमार निवासी सेक्टर 20, रोहिणी, दिल्ली, उम्र लगभग 50 वर्ष, की गुमशुदगी की रिपोर्ट डीडी संख्या 38ए 20 फ़रवरी को थाना अमन विहार में दर्ज कराई गई थी। वह 19 फ़रवरी से लापता थे, जब उन्हें आखिरी बार प्रेम नगर II स्थित एक घर से मोटरसाइकिल पर निकलते हुए देखा गया था। गुमशुदा व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास पुलिस ने कॉफी प्रयास किए गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में, अजय के भाई के बयान पर, 23 फ़रवरी को थाना अमन विहार में एफआईआर दर्ज करी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, अपराधियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर विजय समरिया, एसआई दलबीर, अनिल बलायन, सुमित तोमर, विकास, एचसी योगेश, सोनू, प्रदीप, विकास और सीटी अनिल एवं नरसी की एक टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, प्रेम नगर में एक सुनसान जगह के पास अजय की मोटरसाइकिल खड़ी करते हुए एक नकाबपोश संदिग्ध को देखा गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर, प्रेम नगर निवासी दो सगे भाइयों सोनू और महबूब आलम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण अजय की हत्या करने की बात कबूल की, क्योंकि उन्होंने अजय से 10% मासिक ब्याज पर 4 लाख रुपये का कर्ज लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ थे। बताया जाता है कि 19 फ़रवरी को जब अजय किस्त लेने उनके घर गए, तो महबूब ने कथित तौर पर मांस काटने वाले चाकू से उनकी हत्या कर दी। उनकी सूचना पर, चंदन विहार, निलोठी एक्सटेंशन के पास नजफगढ़ नाले से शव बरामद किया गया। बाद में, मामले में धारा 103(1) और 238 बीएनएस जोड़ी गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने ख़ुलासा किया है कि अजय की हत्या आर्थिक तंगी के कारण की, क्योंकि वे उनसे 10% मासिक ब्याज पर लिए गए 4 लाख रुपये के ऋण को चुकाने में असमर्थ थे और कर्ज से बचने के लिए उनकी हत्या की साजिश रची थी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में

बहरहाल पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और इस मामले में दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *