भजनपुरा मार्किट में भुवनेश सिंघल ने अनोखे अंदाज में होली खेली…

Listen to this article


भजनपुरा निवासी भाजपा नेता भुवनेश सिंघल ने भजनपुरा मैन मार्किट में “रंग लगाओ-उपहार पाओ” कार्यक्रम का आयोजन करके अनोखे अंदाज में क्षेत्रवासियों के साथ होली खेली। उन्होंने अपने क्षेत्र भजनपुरा मार्किट में खरीदारी करने आने वाले समस्त बच्चे, बुजुर्ग, माता-बहनों व युवाओं आदि को रोक रोककर गुलाल लगाया और होली पर भाईचारे व एकजुटता का संदेश देते हुए उपहार बांटे। सिंघल ने बच्चों को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया तो बड़े बुजुर्गों व महिलाओं को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर लोगों ने भी उन्हें खूब रंग लगाया और इस अनोखी होली की प्रशंसा की। क्षेत्र के महावीर ने बताया कि मेरी उम्र 70 साल हो गई मगर इस तरह से लोगों को रंग लगाकर मिलकर होली खेलना और भाईचारा बढ़ाने का ये तरीका उन्होंने पहली बार देखा है। वहीं कांता कुमारी ने कहा कि मैं कभी रंग नहीं खेल पाई और आज जब अपनी ही गली की माता बहनों को इस प्रकार से तिलक लगाकर होली खेलते देखा तो मेरा मन भी होली खेलने का हो गया और मैंने भुवनेश सिंघल को रंग लगाया तो उनमें मुझे अपने भाई की छवि दिखाई दी। इस अवसर पर भुवनेश सिंघल ने लोगों को बताया कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और यही सनातन संस्कृति का मूल है जिसे हम आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं। सिंघल ने यह भी बताया कि इस प्रकार से आते जाते लोगों के साथ होली खेलने का उनका मकसद एकदूसरे से लोगों का परिचय करवाना है ताकि लोगों को पता रहे कि उनके पड़ोस पड़ोस में कौन कौन रहता है ताकि आपसी भाईचारा मजबूत हो सके और सब एकदूसरे के सुख दुख में सहयोगी बन सकें। इस अनोखे होली समारोह में जीतू कश्यप, ललित आनंद, सौरव तोमर रोमी, वैभव सिंघल, अजय शुक्ला, राजेश कुमार, प्रिंस अग्रवाल, भवानी मित्तल आदि अनेक लोगों ने सहभागिता की।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *