हमारी लड़कियों को ट्रॉफी उठाते देखना बहुत ही शानदार एहसास है : श्याम शर्मा डायरेक्टर डीडीसीए

Listen to this article

दिल्ली महिला टीम को इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई। प्रिया पुनिया ( 76 ) और प्रज्ञा रावत (46) की शानदार बल्लेबाजी ने सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के फाइनल में दिल्ली महिला टीम की शानदार जीत का मार्ग प्रशस्त किया तो वही सोनी यादव, प्रियंका शेषाद्री और दिशा नागर की बेहतरीन गेंदबाजी ने रेलवे को 133 रनों पर ढेर कर दिया और दिल्ली महिला टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। डीडीसीए की यह पहली चैंपियनशिप जीत पूरे दिल्ली क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।
डीडीसीए की शीर्ष परिषद को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्थन के लिए हार्दिक बधाई। यह जीत दिल्ली में प्रतिभाओं के पोषण और क्रिकेट को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों का प्रमाण है। श्याम शर्मा डाइरेक्टर डीडीसीए जो स्वयं मैदान में इस ख़िताबी जीत के प्रत्यक्ष गवाह बने। श्याम शर्मा दिल्ली में होने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचेस में हमेशा उपस्थित रहते | है। इस इस मैच के बाद उन्होंने कहा की इसके लिए आप सभी खिलाड़ियों, कोचेस, सपोटिंग स्टॉफ और
चयनकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई, विशेष रूप से हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष रोहन जेटली को जिन्होंने दिल्ली महिला क्रिकेट का परिदृश्य बदल दिया। शिखा जी को भी हार्दिक बधाई, जिनका महिला क्रिकेट के प्रति समर्पण अतुलनीय है। राजन मनचंदा और भूपिंदर सिंह ईस्ट दिल्ली राइडर को भी हार्दिक बधाई जिन्होंने विजेता टीम
के प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी महिला टीम की जीत के सम्मान में 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है, जो वाकई में उनकी हकदार है। श्याम शर्मा ने कहा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी साथ ही खेल टीम के सभी सदस्यों को उनके बहुमूल्य सहयोग और योगदान के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग की शुरुआत है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *