नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दल सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर कार्य करेगा और देशभर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। नई घोषित कार्यकारिणी में दलजीत सिंह चग्गर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह अष्ट, हरमिंदर पाल सिंह बक्शी और परमिंदर सिंह सभरवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जसवीर सिंह सरना, विक्रांत मोहन, अमरजीत सिंह बंटी और जसविंदर सिंह सभरवाल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह मारवाह को नियुक्त किया गया है, वरिंदर आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सरना को सचिव और रश्मीत कौर बिंद्रा को सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह पम्मा से विशेष बातचीत कर उनसे जानने का प्रयास किया कि दल कि आगे क्या नीति रहने वाली है? क्या दल चुनाव में उतरेंगे या फिर सामाजिक कार्य कर जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे देखिए हमारी संवाददाता के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की यह रिपोर्ट।
2026-03-06









