दिल्ली के ललित होटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डॉ. कुमार प्रशांत मानव द्वारा रचित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया एक बुक जिसका नाम ‘BUILDING A BETTER FUTURE’ और द दूसरी बुक जिसका नाम BOOK OF LIFE’ (चौथा संस्करण) का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. राजश्री सिंह (IPS, ADGP, हरियाणा एवं पुलिस कमिश्नर, झज्जर) रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. राजश्री सिंह के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों पी.के. भूत, जय सिंह कटारिया, सुशील भारती, डी.पी. ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर गर्व के साथ डॉ. कुमार प्रशांत मानव की दोनों पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया। बता दें कि डॉ. कुमार प्रशांत मानव को मार्च 2020 में कोविड काल के दौरान आत्म-बोध (Enlightenment) प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने ईश्वर द्वारा प्रदत्त बहुमूल्य विचारों को लिखना शुरू किया। उनका नेक मिशन लोगों के मनोबल को बढ़ाना, राष्ट्रीय भावना जागृत करना और सदैव अच्छे कर्म करने के जुनून को प्रोत्साहित करना है। वे हर व्यक्ति को एक ‘नेक इंसान’ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। निःशुल्क वितरण और बताया जाता है कि डॉ. कुमार प्रशांत मानव अपने इस पुनीत अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों, संस्थानों और पुस्तकालयों में कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों को ‘बुक ऑफ लाइफ’ (प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ संस्करण) और ‘बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर’ की हजारों प्रतियां निःशुल्क वितरित कर रहे हैं। उनके इस कार्य के पीछे धन, संपत्ति, पद या किसी अनुचित लाभ की कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। उनका सदैव यही कहना है कि वे ईश्वर द्वारा दिए गए इन अमूल्य विचारों को किसी को बेचेंगे नहीं; उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों में ‘मानवता’ का संचार करना और हर व्यक्ति को ईश्वर के इस चमत्कारी प्रकाश से जागृत व आलोकित करना है। उनकी पुस्तक का शीर्षक “JOURNEY OF LIFE FROM DARKNESS TO LIGHT” (अंधकार से प्रकाश की ओर जीवन की यात्रा) है। देखिए यह रिपोर्ट में।
2026-03-10


