Listen to this article

भारतीय जैन संघटना (BJS) दिल्ली NCR का वार्षिक अधिवेशन Messina Banquet Hall में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ BJS के संस्थापक शांतीलाल मुथा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदू संखला, MD श्रीमती कोमल जैन, राष्ट्रीय महासचिव पंकज चोपड़ा, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी श्री प्रदीप सांचेती, राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक चोपड़ा, NEC सदस्य विजय जैन एवं श्री राजेश खिवसरा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिल्ली अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महासचिव नरेंद्र जैन ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन कन्वीनर नवनीत दुग्गड़ ने किया।
इस अवसर पर BJS स्मारिका एवं BJS मासिक न्यूज़ मैगज़ीन का लोकार्पण भी किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदू संखला ने BJS के विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों और आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज चोपड़ा ने दिल्ली टीम के साथ आगामी एक वर्ष में कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
MD कोमल जैन ने Parent Child संबंध, BJS Femina Wing, विवाह और Generation Gap जैसे विषयों पर प्रश्न उत्तर सत्र के माध्यम से प्रेरणादायी चर्चा की। इस अवसर पर Membership Head प्रकाश ललवानी, East Delhi Chapter Head संदीप सोनू, Moksh Path Head स्वदेश जैन, Maika Head अविनाश जैन सहित पूरी टीम उपस्थित रही। समारोह में 500 से अधिक सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती नम्रता जैन को BJS के संस्थापक श्री शांतीलाल मुथा द्वारा सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में शांतीलाल मुथा ने महिला सशक्तिकरण, विवाह एवं पारिवारिक विवादों के समाधान में परिवार अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *