भाजपा इस शराब घोटाले का पर्दाफाश करने से भावनात्मक रूप से जुड़ी रही है और हम दिल्ली के राजस्व हित में चाहते हैं की इसके सभी दोषियों को सज़ा हो — वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

भाजपा इस शराब घोटाले का पर्दाफाश करने से भावनात्मक रूप से जुड़ी रही है और हम दिल्ली के राजस्व हित में चाहते हैं की इसके सभी दोषियों को सज़ा हो — वीरेन्द्र सचदेवा

कानूनी मामलों में जब नया अपराधिक केस दायर किया जाता है या किसी फैसले के विरूद्ध अपील दायर की जाती है तो जीत के विश्वास के साथ की जाती है और ऐसे में भाजपा का अरविंद केजरीवाल एवं अन्यों को सज़ा की उम्मीद लगाना सामान्य कानूनी प्रक्रिया का भाग है — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली 10 मार्च : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज का दिल्ली उच्च न्यायालय की माननीय न्यायधीश का भाजपा से रिश्ता पूछना पूरी न्यायिक व्यवस्था का अपमान करने के समान है। दिल्ली भाजपा सौरभ भारद्वाज की न्यायधीश के प्रति टिपण्णी को न्यायालय के संज्ञान में लाने को लेकर न्यायिक विशेषज्ञों से बात कर रही है।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली भाजपा ने लगातार ना सिर्फ जनहित में अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले को उठाया बल्कि अनेक साक्ष्य कड़ियां जोड़ने में भी सहयोग दिया। भाजपा इस शराब घोटाले का पर्दाफाश करने से भावनात्मक रूप से जुड़ी रही है और हम दिल्ली के राजस्व हित में चाहते हैं की इसके सभी दोषियों को सज़ा हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सौरभ भारद्वाज सहित सभी आम आदमी पार्टी नेताओं की मुश्किल यह है की जो न्यायधीश इनके पक्ष में फैसला सुने दें वह तो इनके लिए भगवान समान होता है और जो न्यायधीश इन “आप” नेताओं के विरूद्ध आदेश दे दें या इनके पक्ष में हुए फैसले की न्यायिक अपील सुन लें उस न्यायधीश की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा कर उनकी गरिमा तार तार करने में एक पल नही लगाते हैं यह आराजक “आप” नेता।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की कानूनी मामलों में जब नया अपराधिक केस दायर किया जाता है या किसी फैसले के विरूद्ध अपील दायर की जाती है तो जीत के विश्वास के साथ की जाती है और ऐसे में भाजपा का अरविंद केजरीवाल एवं अन्यों को सज़ा की उम्मीद लगाना सामान्य कानूनी प्रक्रिया का भाग है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *