Listen to this article

JITO यानी Jain International Trade Organisation जैन समाज एक ऐसा संगठन जो कि आध्यात्मिकता, संवाद , विश्व शांति और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा मंगलवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम दिल्ली के Aerocity में स्थित जे डब्ल्यू मेरियट होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर “जिटो डायलॉग”, का आयोजन किया गया। जीटो नॉर्थ के द्वारा आयोजित इस संवाद समारोह में जीटो के उच्च पदाधिकारी पहुँचे। जीटो के चैप्टर को संबोधित किया। इसके साथ विश्व नवकार मंत्र का दूसरा वार्षिक उत्सव 9 अप्रैल को महा नवकार मंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना, आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवा पीढ़ी को जैन दर्शन और संस्कृति से जोड़ना है।
“जिटो डायलॉग” के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वक्ता, उद्योगपति, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किये। वहीं जीटो संवाद का उद्देश्य समाज के साथ विचार-विमर्श, प्रेरणादायक और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना।
इस विशेष अवसर पर 9 अप्रैल को सामूहिक नमोकार मंत्र जाप, आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज को जोड़ने वाली विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इस उत्सव का उद्देश्य नमोकार मंत्र के सार्वभौमिक संदेश—शांति, करुणा और आत्मकल्याण को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम श्रृंखला में समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, युवा, महिलाएँ और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में एकता, शान्ति , सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को भी सुदृढ़ करेगा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में जीटो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मीडिया संबोधन के दौरान क्या कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *