Listen to this article

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यह है 100 फुटा रोड। जिसका निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से जारी होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि यहाँ पर गहरे सीवर लाइन के निर्माण कार्य जारी है। इस रोड के गहरे सीवर लाइन के निर्माण कार्यों को लेकर कई बार पूर्ण होने की बात कही गई। कई बार तारीख़ भी दी गई। परंतु अभी तक निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। चाहे वह सौ फुटा रोड हो या साठ फ़ुट या अन्य रोड हो। बुराड़ी की इस अहम सड़क पर निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन बार-बार “तारीख पे तारीख” मिलने के बावजूद प्रोजेक्ट अधूरा है। इससे रोज़ाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे, धूल और जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। यहाँ निर्माण कार्यों जल्द ही काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक बुराड़ी के लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे? क्या जिम्मेदार अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। इस पूरे मुद्दे को लेकर टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामबीर चौहान से बात कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस रोड के निर्माण कार्यों पूरे होने को लेकर को तारीख़ पर तारीख़ तो मिल रही है। इसके लिए वह किसे ज़िम्मेदार मानते हैं। आइए देखते हैं उन्होंने क्या कहा देखें इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *