कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दिल्ली के करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया व संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। बुराड़ी स्थित सूर्या प्राइम बैंक्वेट हॉल में हुई इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक हारून यूसुफ, पूर्व NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी पी.के. मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मंगेश त्यागी , डॉ एस पी सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, कांग्रेस की एकता व अखंडता को तथा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करने के साथ-साथ आम लोगों की दैनिक परेशानियों को लेकर भाजपा की दिल्ली सरकार पर तीखे सवाल उठाए गए।
बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार के मुद्दे उठाए गए,
बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा, “हर कार्यकर्ता एक योद्धा है। हमें न सिर्फ संगठन को मजबूत करना है, बल्कि आम जन की हर पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर भाजपा सरकार से जवाब माँगना है।” उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर व्यापक जन-संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि कांग्रेस की आवाज हर घर तक पहुँचे। दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता रोज नई-नई मुश्किलों से जूझ रही है। पीने के साफ पानी की भयंकर किल्लत, टूटी सड़के, आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ता प्रदूषण आम आदमी का जीवन नरक बना रहा है।
घरों में महीनों से गैस सिलेंडर नहीं पहुँच रहा। बुजुर्ग माताएँ और महिलाएँ घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं। टूटी सड़कों पर बच्चे स्कूल जाते हुए गिरते हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में बैठक में अतिथियों ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट।
2026-03-28


