इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की एविएशन और पर्यटन समिट 2026 का आयोजन किया गया। दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद के मुख्य अतिथि में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता इथियोपिया के राजदूत मोलालिगन असफा ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र एस तनेजा, होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, एस टी आई सी. ट्रैवल ग्रुप के एमडी सुभाष गोयल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पटका माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आईसीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवमाल्या बनर्जी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा देश में एवियशन और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि कैसे की जा सकती है। उस पर आईसीसी द्वारा ग्लोबल किए जा रहे हैं। उन कार्यों पर चर्चा की तथा आईसीसी के एक मंच पर किस प्रकार विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य किया जाता है। उस पर भी अपने विचार व्यक्त किए, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद द्वारा हाल ही में देश विदेश में चल रही परिस्थितियों पर चर्चा की गई तथा उन परिस्थितियों से ना घबराकर अपना समय नए आयामों पर अपने आप को आर्थिक मजबूती कैसे प्रदान की जाए उस पर चर्चा की तथा सभी अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा अपने व्यवसायिक अनुभव का भी देश-विदेश से आए कॉरपोरेट जगत के लोगों से साझा किया, तथा विभिन्न कॉरपोरेट क्षेत्रों से पधारे एविएशन एवं पर्यटन के कुछ स्पेशलिस्ट का पैनल डिस्कशन भी रखा गया,कार्यक्रम में एस टी आई सी.की डायरेक्टर अंजू बारिया,आई सी एम के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गुप्ता, आई सी सी के रीजनल डायरेक्टर देवमालिया बनर्जी, कीर्ति झा आदि देश-विदेश से एविएशन और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
2026-03-29


