Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म “Belcha” का प्रीमियर शो गगन theater नंदनगरी में आयोजित किया गया, इस अवसर पर फिल्म की स्टारकास्ट ने मीडिया से अपने अनुभव साझा किए। प्रीमियर के दौरान फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह स्पष्ट है कि “Belcha” पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।
यह फिल्म 10 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में रिलीज हो चुकी है। जिसके बाद इसे अन्य राज्यों में भी प्रदर्शित किये जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता हैं कि फिल्म में मुख्य भूमिका में Rajat Raj Malhotra, Neha Shivran और Manoj Bakshi भूमिका निभाईं हैं। सह-कलाकारों में Sushil Jangra, Pranav, Sheeba Rana, Priya Singh, Deepa, Ekta, Gajendra, Adarsh और Anju Thapliyal शामिल हैं। फिल्म की कहानी:
“Belcha” एक एक्शन और रिवेंज ड्रामा पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी सरल होते हुए भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सक्षम है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है, फिल्म में Rajat Raj Malhotra ने दमदार एक्शन सीन और प्रभावशाली अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। Neha Shivran ने भी अपने किरदार को बेहद सशक्त तरीके से निभाया है। गैंगस्टर के रोल में Pranav और Sushil Jangra ने शानदार प्रदर्शन किया है।
पहली बार अभिनय कर रहीं Sheeba Rana ने लेडी पुलिस ऑफिसर के रूप में बेहतरीन काम किया है, वहीं Yatendra Johri ने वकील के किरदार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Priya Singh ने “चाची” के रोल में और Anju Thapliyal ने लेडी गैंगस्टर के रूप में प्रभावशाली अभिनय किया है। शो के दौरान आयोजित फिल्म से जुड़े कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने फिल्म की कहानी, शूटिंग अनुभव और अपने किरदारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में मीडिया से बात कर हुए फ़िल्म अभिनेता और अभिनेत्री के आह्वान यहाँ फ़िल्म देखने आए दर्शकों ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में।
2026-04-10

