डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामबीर चौहान द्वारा दीप प्रचलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके 135वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर बाबा साहब के जीवन संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए समाज के हर वर्ग को उनके बताए न्याय और समानता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान और राहुल चौहान ने भी बाबासाहेब के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके विजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के जयघोष के साथ उनके सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब केवल एक समुदाय के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक थे और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ही पार्टी का मुख्य ध्येय है। समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया और बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के नारे को आत्मसात करने की बात कही। इस मौके पर एडवोकेट रामवीर चौहान ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर खीर प्रसाद बांटा। यहाँ पर हर आने जाने वाले लोगों को खीर प्रसाद बांट कर शुभकामनाएँ दी गई।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। आइए देखते हैं टोटल खबरें संवाददाता की इस रिपोर्ट में रामबीर चौहान और पार्टी के अन्य पदअधिकारियों ने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट में।
2026-04-14


