Listen to this article

दिल्ली में उस समय गर्व और सम्मान का अद्भुत क्षण देखने को मिला, जब लंदन से आईं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका सोनिया गुप्ता ने अपनी बहुप्रतीक्षित पुस्तक “STILL HERE: तूने नींद खराब कर दी” का भव्य लोकार्पण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल्ली के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अमेरिका, इथियोपिया, सूडान, ईरान, उरुग्वे और यूनियन ऑफ कोमोरोस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में के. एल. गंजू (कौंसुल जनरल (मानद) एवं यूनियन ऑफ कोमोरोस के विदेश मंत्री के सलाहकार), माननीय मोहम्मद फजारी (काउंसलर, सूडान दूतावास), डॉ. मनदीप सिंह छटवाल (मानद व्यापार आयुक्त, उरुग्वे), डॉ. लिली एवं जेसन सी. गूफिंग (यूएस एंबेसी), यूनेस्को से डॉ. बेन्नो बोअर, मॉडल एवं अभिनेता नासिर अब्दुल्ला, मिसेज इंडिया हीना इकबाल, सेलिब्रिटी डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा, प्रसिद्ध सोशलाइट योत्सना अट्री, उद्यमी शालिनी महाजन, डॉ. संजीव देव मलिक, मॉडल एवं अभिनेत्री सायमा शेख और मिस डीके सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस शाम को और भी विशेष बनाया गया “वूमन टू वॉच चेंजमेकर्स अवॉर्ड” के तहत महिलाओं के सम्मान समारोह ने।
लेखिका सोनिया गुप्ता ने इस अवसर पर अपने परिवार और सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह पुस्तक केवल मेरी कहानी नहीं है। आने वाले महीनों में इसका हिंदी संस्करण भी जारी किया जाएगा। मैं चाहती हूँ कि यह कहानी ग्रामीण क्षेत्रों की उन लड़कियों तक पहुंचे, जिन्हें अपनी आवाज़ उठाने का अवसर नहीं मिला। हर लड़की को यह जानने का अधिकार है कि उसकी आवाज़ मायने रखती है।”
इस भव्य आयोजन का सफल संचालन एवं अवधारणा प्रीति पूजा (को-फाउंडर, प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया) द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *