रजत राज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म “बेलचा” का विशेष शो गुरुग्राम स्थित लेजेंड सिनेमा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कई कलाकार, मजूद थे। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। जिन्होने फ़िल्म बेलचा की काफ़ी प्रशंसा करी। फिल्म “बेलचा” समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करती है और एक प्रभावशाली कहानी के माध्यम से दर्शकों को गहराई से जोड़ने का प्रयास करती है। इस मौके पर फिल्म के निर्माता निर्देशक रजत राज मल्होत्रा भी मौजूद थे। फिल्म शो के लोगों ने ख़ूब तालियाँ बजाई। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय की सराहना की।
राजत राज फिल्म प्रोडक्शन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और दर्शकों के साथ संवाद भी किया।
लेजेंड सिनेमा, गुरुग्राम में आयोजित इस विशेष शो ने फिल्म को एक मजबूत शुरुआत दी है और आने वाले समय में इसके व्यापक प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही है।
2026-04-17


