Listen to this article

प्रेस विज्ञप्ति

राजधानी दिल्ली के होटल जेपी सिद्धार्थ, राजेंद्र पैलेस में शुक्रवार 24 मई 2026 को वॉव टॉक द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रख्यात लेखक, प्रेरक वक्ता एवं समाजसेवी डॉ. कुमार प्रशांत मानव द्वारा लिखित दो अत्यंत प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों ‘बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर’ तथा ‘बुक ऑफ लाइफ’ चतुर्थ संस्करण का लोकार्पण किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दोनों पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसका उद्देश्य समाज, मानवता एवं आने वाली पीढ़ियों को जीवन का सही मार्ग दिखाना है। ‘बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर’ के प्रकाशक फिल्म निर्देशक श्री सुशील भारती, ‘बुक ऑफ लाइफ’ चतुर्थ संस्करण के प्रकाशक राष्ट्रीय कवि डॉ. सुदेश यादव ‘जख्मी’ तथा श्री जगदीश गंभीर सहित कई गणमान्य अतिथियों ने पुस्तकों का विमोचन किया। मूल रूप से राजस्थान से संबंध रखने वाले डॉ. मानव के परदादा स्व. सर फतेह सिंह जी बीकानेर रियासत के न्यायाधीश थे। मार्च 2020 में कोविड काल के दौरान डॉ. मानव को ईश्वरीय प्रेरणा मिली, जिसके बाद उन्होंने मानव कल्याण के उद्देश्य से लेखन आरंभ किया। उनका एकमात्र मिशन लोगों में नैतिकता, राष्ट्रप्रेम और अच्छे कर्मों की भावना जगाना है। डॉ. मानव अपनी ‘बुक ऑफ लाइफ’ के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे संस्करण तथा ‘बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर’ की हजारों प्रतियां कक्षा सातवीं-आठवीं के विद्यार्थियों, विभिन्न स्कूलों, संस्थानों एवं पुस्तकालयों में निःशुल्क वितरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईश्वर द्वारा दिए गए अनमोल विचारों को वे कभी नहीं बेचेंगे, वे केवल मानवता को जागृत करना चाहते हैं। डॉ. मानव ने 6 अप्रैल 2019 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को अपने खून से पत्र लिखकर मई 2019 में प्रचंड बहुमत से जीत की भविष्यवाणी की थी, जिसे उन्होंने 23 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री कार्यालय में स्वयं सौंपा था। दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने 26 जुलाई 2019 को बधाई पत्र भी दिया। फरवरी 2022 में उन्होंने प्रधानमंत्री जी की माताजी को भी पत्र एवं पुस्तकों के तीन सेट भेजे थे। ये तीनों पत्र ‘बुक ऑफ लाइफ’ चतुर्थ संस्करण में प्रकाशित हैं, जिनका आज निःशुल्क वितरण किया गया। पुस्तक का उपशीर्षक ‘जर्नी ऑफ लाइफ फ्रॉम डार्कनेस टू लाइट’ है। ऑस्ट्रेलिया में निवास करते हुए भी अपनी मातृभूमि भारत की निःस्वार्थ सेवा कर रहे डॉ. मानव एक प्रभावशाली वक्ता, टीवी मोटिवेशनल स्पीकर, यूट्यूबर, दार्शनिक एवं काउंसलर हैं। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर उनके 250 से अधिक टीवी एपिसोड गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *