Listen to this article

बादली विधानसभा क्षेत्र के जीवन पार्क में टूटी सड़कों नालियों को लेकर रविवार को क्षेत्र की जानता का ग़ुस्सा फुटा। स्थानीय लोगों ने बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और क्षेत्र में मार्च निकाला। जीवन पार्क की सड़क, गाली पुलिया और नाली बनाने की माँग करी।

यह लोगों का ग़ुस्सा , यह लोगों का आक्रोश दरअसल यह लोग बादली विधानसभा क्षेत्र के जीवन पार्क लोग हैं। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से परेशान सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने रविवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र की टूटी सड़कें, गलियाँ, जाम नालियाँ और क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। स्थानीय आर डबल्यू ए के बैनर तले आयोजित इस विरोध मार्च में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “टूटी सड़कें नहीं चलेंगी”, “जनता को मूलभूत सुविधाएं दो” जैसे नारे लगाए। मार्च जीवन पार्क के मुख्य चौक से शुरू होकर क्षेत्र की कई गलियों से होकर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीवन पार्क की मुख्य सड़क समेत दर्जनों गलियाँ पिछले कई महीनों से खस्ताहाल पड़ी हैं। बरसात में जलभराव के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। टूटी पुलिया के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सड़क और नालियों का निर्माण कार्य हुआ है। निर्माण कार्य अदर में लटका पड़ा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक और जन प्रतिनिधियों के पास जाते हैं। महीनों से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया की, “हम विधायक और संबंधित विभागों को 6 महीने से लगातार शिकायतें दे रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, काम नहीं होता। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है।” प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़क, नाली और पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता की इस रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने या कहा देखिये यह रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *