उत्तरी पश्चिमी जिला आदर्श नगर इलाक़े से ₹4 लाख की दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रवि शंकर पांडे, 27 वर्ष, गोंडा (उत्तर प्रदेश .) , हर्ष मिश्रा, 19 वर्ष, बहराइच (उत्तर प्रदेश र.) ,संदीप कुमार शुक्ला, 21 वर्ष, गोंडा (उत्तर प्रदेश .) , अरमान खान, 21 वर्ष, जहांगीरपुरी, दिल्ली । पुलिस के अनुसार थाना आदर्श नगर की पुलिस टीम ने लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बीच अंतरराज्यीय तलाशी अभियान चलाकर ₹4 लाख की दिनदहाड़े लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने गोंडा, बहराइच और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश ) से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट के बाद बार बार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे।
बताया जाता है कि 28 April को शिकायतकर्ता सतीश कुमार आजादपुर मंडी गेट, मेट्रो पिलर-76 के पास एक्सिस बैंक में ₹4,00,000 जमा कराने जा रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने उन पर हमला किया। एक ने गर्दन पकड़कर झुका दिया, दूसरे ने चाकू दिखाकर धमकाया और तीसरा मोटरसाइकिल लेकर आया। आरोपी नकदी से भरा बैग छीनकर मॉडल टाउन की ओर फरार हो गए। इस संबंध में थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भाखर, एसएचओ आदर्श नगर और एसीपी योगेंद्र खोखर के नेतृत्व में एसआई हिमांशु की टीम गठित की गई। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए किए गए यूपीआई पेमेंट से पहला अहम सुराग मिला। तकनीकी निगरानी से मुख्य आरोपी रवि शंकर पांडे की पहचान हुई और उसे गोंडा से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हर्ष मिश्रा को बहराइच और संदीप कुमार शुक्ला को तेज पीछा कर गोंडा से पकड़ा गया। चौथे आरोपी अरमान खान को ह्यूमिंट ऑपरेशन के जरिए जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया।
बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से लूट की रकम से खरीदी गई नई स्विफ्ट टूर कार (₹1,48,000), ₹88,000 नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, एक चाकू और अपराध के समय पहनी टी-शर्ट बरामद की गई। एक आरोपी के खाते में मिले ₹25,000 फ्रीज कर दिए गए हैं। कुल बरामदगी ₹2,61,000 की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है टोटल खबरें दिल्ली से Rajesh Khanna Ki vishesh report.

