एवीएए वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 11वें एनीटाइम फिटनेस इंडिया क्लब, एनीटाइम फिटनेस डेल्टा 1 के उद्घाटन के दौरान अपने प्रीमियम वेलनेस और माइंडफुल मूवमेंट ब्रांड ‘साध्या स्टूडियो’ के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की।
इस लॉन्च इवेंट में फिटनेस और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर्स, क्रिएटर्स और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी विंदू दारा सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही।
सीईओ नेहा कपूर के नेतृत्व में स्थापित साध्या स्टूडियो को एक प्रीमियम वेलनेस और माइंडफुल मूवमेंट ब्रांड के रूप में विकसित किया गया है, जिसका फोकस एलाइनमेंट, मोबिलिटी, रिकवरी, मूवमेंट क्वालिटी और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल प्रैक्टिसेज़ पर है।
इस ब्रांड का उद्देश्य योगा, पिलाटीज़, ब्रीदवर्क, रिकवरी प्रैक्टिसेज़ और न्यूट्रिशन-आधारित एक्सपीरियंस को एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ते हुए फिटनेस और होलिस्टिक वेलबीइंग के बीच की दूरी को कम करना है।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए सीईओ नेहा कपूर ने कहा, “साध्या को इस विज़न के साथ बनाया गया है कि यह केवल पारंपरिक फिटनेस तक सीमित न रहे, बल्कि एक ऐसा वेलनेस स्पेस बने जो लोगों को सस्टेनेबल वेलनेस हैबिट्स अपनाने के लिए प्रेरित करे। हमारा फोकस माइंडफुल मूवमेंट, रिकवरी, मोबिलिटी और कम्युनिटी-ड्रिवन एक्सपीरियंस पर है। लॉन्च के दौरान मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स इस बात को दर्शाता है कि भारत में स्ट्रक्चर्ड और प्रीमियम वेलनेस एक्सपीरियंस की मांग लगातार बढ़ रही है।”
यह वेंचर एआरसी के साथ स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन में विकसित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व पुनीत धींगरा और नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। वे ब्रांड की स्ट्रैटेजिक ग्रोथ, ऑपरेशनल सिस्टम्स और एक्सपैंशन रोडमैप की देखरेख कर रहे हैं।
ब्रांड के लॉन्ग-टर्म विज़न पर बात करते हुए एआरसी के को-फाउंडर पुनीत धींगरा ने कहा, “साध्या के पीछे हमारा उद्देश्य एक ऐसा स्केलेबल वेलनेस ब्रांड तैयार करना है जो प्रीमियम एक्सपीरियंस को मजबूत सिस्टम्स और ऑपरेशनल कंसिस्टेंसी के साथ जोड़ सके। हमारा फोकस एक ऐसे स्ट्रक्चर्ड वेलनेस इकोसिस्टम के निर्माण पर है जो अलग-अलग बाजारों में सस्टेनेबली विकसित हो सके और हर लोकेशन पर हाई-क्वालिटी मेंबर एक्सपीरियंस प्रदान करे।”
“एलाइनमेंट, फॉर्म एंड मूवमेंट” की फिलॉसफी पर आधारित साध्या स्टूडियो में योगा, मैट पिलाटीज़, रिफॉर्मर पिलाटीज़, मोबिलिटी एंड स्ट्रेच सेशंस, ब्रीदवर्क एंड रिकवरी प्रैक्टिसेज़, पर्सनलाइज्ड वेलनेस प्रोग्राम्स और क्लीन न्यूट्रिशन एवं माइंडफुल लिविंग पर आधारित बेस्पोक वेलनेस कैफ़े एक्सपीरियंस उपलब्ध होंगे।
इस कॉन्सेप्ट को आगे विस्तार से समझाते हुए एआरसी के को-फाउंडर नरेंद्र कुमार ने कहा, “साध्या को केवल एक योगा या पिलाटीज़ स्टूडियो के रूप में नहीं देखा गया है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्रीमियम वेलनेस इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां मूवमेंट, रिकवरी, न्यूट्रिशन और माइंडफुल लिविंग सहज रूप से एक साथ जुड़ें। हमारा मानना है कि वेलनेस का भविष्य एक्सपीरियंस-ड्रिवन और कम्युनिटी-फोकस्ड स्पेसेज़ में है, जो वास्तव में मेंबर जर्नी को प्राथमिकता देते हों। साध्याके माध्यम से हम भारत के वेलनेस और रिकवरी स्पेस में नए मानक स्थापित करने वाला ब्रांड बनाना चाहते हैं।”
एआरसी की ऑपरेशनल और ग्रोथ एक्सपर्टीज़ के सहयोग से साध्या स्टूडियो को एक सिस्टम्स-लेड वेलनेस ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें स्केलेबिलिटी, ऑपरेशनल ईज़, स्टैंडर्डाइज्ड प्रोसेसेज़ और लॉन्ग-टर्म बिजनेस सस्टेनेबिलिटी पर विशेष फोकस रखा गया है। यह भविष्य के विस्तार और पार्टनर ग्रोथ के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
अपने एक्सपैंशन प्लान्स के तहत साध्या स्टूडियो के दो नए स्टूडियो पहले से ही डेवलपमेंट स्टेज में हैं, जिनके आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

