पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में पीतमपुरा के निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल द्वारा रविवार को ‘झालमुड़ी एवं रसगुल्ला उत्सव – स्नेह मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. नागपाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “बंगाल की यह विजय केवल पार्टी की नहीं, बल्कि आप सभी के विश्वास, प्रेम और अटूट सहयोग की जीत है। यह खुशी साझा करने और आप सभी का आभार व्यक्त करने के लिए यह स्नेह मिलन रखा गया है।” कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट पार्क में रविवार प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक लोगो ने झालमुड़ी एवं रसगुल्ला खाकर आनंद उठाया । इसमें पीतम पूरा और शालीमार बाग क्षेत्र के नागरिकों को झालमुड़ी एवं रसगुल्ला वितरित किया गया। डॉ. नागपाल ने कहा, “आइए, प्रकृति की गोद में एक साथ बैठकर इस विजय का आनंद लें, झालमुड़ी और रसगुल्ले के साथ जीत का स्वाद चखें और अपने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ें।” यह आयोजन न केवल विजय का उत्सव है, बल्कि जन-संपर्क और क्षेत्र के विकास के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।
2026-05-10

