पेट्रोल, डीजल और दूध की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को ‘हल्ला बोल’ विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष मंगेश त्यागी के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर पेट्रोल, डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बुराडी की दरोगा मार्केट, बुराड़ी मोड़ से शुरू होकर संत नगर स्थित HP पेट्रोल पंप तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भारद्वाज और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी बैलगाड़ी पर पेट्रोल, डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर , सीएनजी दो रुपये प्रति किलो और दूध दो रुपये तक बढ़ा दिया है। वहीं मदर डेयरी सहित सभी कंपनियों के दूध के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई का बजट बिगड़ गया है। जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने कहा, “महंगाई से हर घर त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ा और हर चीज महंगी हो गई। दूध जैसी जरूरी चीज भी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है। जब पेट्रोल खरीदना मुश्किल है तो बैलगाड़ी ही विकल्प बची है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है।”
इस प्रदर्शन में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्या कहा
2026-05-16



