Listen to this article

दिल्ली में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से तिमारपुर वार्ड में सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी थे। विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक सूर्या प्रकाश खत्री थे। यह उद्घाटन समारोह गली नंबर 13 , 14, वजीराबाद मेन रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक सूर्य प्रकाश खत्री के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यालय के खुलने से तिमारपुर वार्ड के नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने और सांसद निधि से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक स्थायी मंच मिल गया। सांसद प्रतिनिधि बृजेश कुमार (धीरज) ने बताया कि यह कार्यालय जनता और सांसद के बीच सीधा सेतु का कार्य करेगा, जहाँ लोग जलभराव, सीवर, सड़क, बिजली पानी, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में शिकायतों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय की गई है और प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान विकास चौधरी , भाजपा नेता सुशील चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। बताया जाता हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जिससे तिमारपुर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब उत्तरी पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, क्षेत्रीय विधायक सूर्या प्रकाश और सांसद प्रतिनिधि बृजेश कुमार (धीरज) खत्री से विशेष बात करी। उन्होंने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *