Listen to this article

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय ’15वें इंटरनेशनल ब्यूटी एंड स्पा एक्सपो 2026′ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। भारत के इस सबसे बड़े ब्यूटी और स्पा इवेंट का आयोजन 18 और 19 मई 2026 को किया गया था, जिसने वैश्विक स्तर पर ब्यूटी और वैलनेस जगत को एक साझा मंच पर जोड़ने का काम किया।

इस वर्ष एक्सपो में देश-विदेश के कई जाने-माने ब्रांड्स ने हिस्सा लिया था। इसी कड़ी में, प्रसिद्ध अरोमाथेरेपी कॉस्मेटिक्स ब्रांड “Chase- By Dr. Naresh Arora” ने भी इस मेले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने स्टॉल नंबर B2B पर अपने बेहतरीन ‘अरोमा ऑयल सीक्रेट्स’ और प्रीमियम स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की श्रृंखला को प्रदर्शित किया था, जिसे आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

इस प्रदर्शनी में ब्यूटी प्रोफेशनल्स, स्किनकेयर एक्सपर्ट्स और व्यवसायियों को नए प्रोडक्ट्स, लेटेस्ट ट्रेंड्स और आधुनिक तकनीकों को करीब से जानने का बेहतरीन अवसर मिला। दो दिनों तक चले इस सफल आयोजन और ब्रांड के प्रोडक्ट्स की अधिक जानकारी के लिए देखिए ये रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *