Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत मुकुंदपुर वार्ड-8 में सिविल लाइन चेयरमैन एवं निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर की पहल पर दो दिन का हाउस टैक्स कैंप, द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए मुकुंदपुर वार्ड-8 में हाउस टैक्स कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लोगों को हाउस टैक्स जमा करने, बकाया राशि की जानकारी, टैक्स गणना और रिबेट योजनाओं के बारे में बताया गया। मौके पर ही टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई, जिससे बुजुर्गों और व्यस्त नागरिकों को बड़ी राहत मिली।
सिविल लाइन चेयरमैन एवं निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने कहा कि ऐसे कैंप जनता और निगम के बीच की दूरी कम करते हैं। पार्षद ने आश्वासन दिया कि वार्ड में नियमित रूप से ऐसे जन-सुविधा कैंप लगाए जाएंगे। नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और भागदौड़ दोनों की बचत हुई। इस विशेष कैंप में कई निवासियों ने भाग लिया।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता कुर्सी परबैठी हुए की फोटो काफ़ी वायरल हो रही बरारी के विधायक भी इस फोटो को नशाना साध रहे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *