Listen to this article

देश की राजधानी नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित होटल ‘रेडिसन में मिशवा एंटरटेनमेंट द्वारा ‘इंडियाज 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कई जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। ‘द जर्नल एंड स्टोरीज’ मैगजीन द्वारा पावर्ड यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाले और समाज को नई दिशा दिखाने वाले शीर्ष 100 प्रभावशाली दिग्गजों को सम्मानित अवार्ड से सम्मानित करने का एक अनूठा मंच है। समारोह के संयोजक शहिया मिश्रा और प्रदुमन मिश्रा थे। समारोह के वशिष्ट अतिथि आशुतोष राणा, रोहित रावत, दिव्यांशु सेठ और एल एन मालवीय थे। सभी मुख्य अतिथि एंवम वशिष्ट अतिथियों का समारोह के संयोजक शहिया मिश्रा और प्रदुमन मिश्रा ने स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित के साथ समारोह की शुरुआत हुई। 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन सबसे प्रभावशाली लीडर्स को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय, कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव लाने वाले दूरदर्शी के प्रयासों को पहचानना और उनकी सफलता की कहानियों को दुनिया के सामने लाना है। मिशवा एंटरटेनमेंट और द जर्नल एंड स्टोरीज मैगजीन के इस संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा यह समिट न केवल अचीवर्स को एक नई पहचान देगा, बल्कि उभरते हुए पेशेवरों और युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत साबित होगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार वितरण आयोजन में , विचार-विमर्श के लिए शिखर सम्मेलन और बेहतरीन नेटवर्किंग व प्रमोशन के अवसरों का एक शानदार संगम देखने को मिला। यह गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान थे। सभी 100 प्रभावशाली दिग्गजों को अरबाज खान ने अवार्ड से सम्मानित किया। अवार्ड पाने वाले सभी लोग अभिनेता अरबाज खान के हाथों से अवार्ड मिलने के बाद काफ़ी खुश और उत्साहित नज़र आए। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवादाताओं राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मुख्य अतिथि अभिनेता अरबाज़ ख़ान, विशिष्ट अतिथि और अवार्ड से सम्मानित होने वालो ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *