राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रैडिसन ब्लू, द्वारका में ‘ब्रांड टू वेल्थ समिट 2026’ और ‘ईएफआई अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर समिट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते ब्रांड्स, उद्यमियों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाकर ब्रांड बिल्डिंग से वेल्थ क्रिएशन तक की यात्रा पर गहन विचार-विमर्श करना था। समिट में बिजनेस, स्टार्टअप, मीडिया और सोशल इम्पैक्ट जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को सफलता के मंत्र दिए। इसके बाद आयोजित ‘ईएफआई अवार्ड्स 2026’ समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों और कंपनियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मिनी कोल्हापुरे ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के युवा आइडिया और इनोवेशन से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं और ऐसे मंच उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह समिट न केवल नेटवर्किंग और प्रमोशन का बेहतरीन अवसर है, बल्कि नए भारत के निर्माण में योगदान देने वाले लीडर्स को प्रोत्साहित करने की एक सशक्त पहल भी है। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर से आए कई अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
2026-05-31



