Listen to this article

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप के बहुप्रतीक्षित आधिकारिक ट्रेलर को भी लॉन्च किया। शुभंकर ‘मयूर’ के प्रतीकात्मक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ भारत के राष्ट्रीय पक्षी से प्रेरित है, जो ऊर्जा, उत्साह, जीवंतता और सकारात्मकता का संचार करता है। विशेष बात यह है कि मयूर के पंखों में इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को खूबसूरती से पिरोया गया है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और खेल भावना के वैश्विक संदेश को दर्शाता है।
नई दिल्ली स्थित द ललित होटल में आयोजित इस भव्य समारोह में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई), कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के पदाधिकारी, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी, खेल जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री अशीश सूद ने अपने संबोधन में क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *