सांस्कृतिक गौरव संस्थान द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल खन्ना के सम्मान में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के बोर्ड रूम, ग्राउंड फ्लोर में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री खन्ना का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कपिल खन्ना के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और जनसेवा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में संस्थान समाज में जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गौरव संस्थान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
अपने संबोधन में कपिल खन्ना ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
2026-07-16









