Listen to this article

राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने आज दिल्ली प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अपना विजन डॉक्यूमेंट रखा।

पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह शर्मा ने कहा कि आजादी के 34 साल बाद देखे गए स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए संविधान में 73वें और 74वें संशोधन के तहत गाँव और शहर की सरकारों को अधिकार दिए गए। शासन में जनता की भागीदारी के लिए ही पार्टी का गठन हुआ है।

पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति पेश की। मुख्य मुद्दे हैं – युवा बेरोजगारी, पेपर लीक रोकना, महंगाई और ईंधन-बिजली की बढ़ती कीमतें, परीक्षाओं में धांधली खत्म करना, मुफ्त इलाज व सरकारी अस्पतालों में सुधार, अपराध मुक्त भारत, भ्रष्टाचार पर रोक, प्रशासन में पारदर्शिता, IAS, IPS व जुडिशरी की जवाबदेही और संपत्ति घोषणा अनिवार्य कर केवल प्रॉपर्टी टैक्स लागू करना।

उन्होंने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने और राम मंदिर के चंदे में घोटाला करने वाली पार्टियों का हम विरोध करेंगे। राम मंदिर को RSS-भाजपा का दफ्तर बना देना आस्था के साथ खिलवाड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *