Listen to this article

बुरारी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को 100 फुटा रोड पर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में बुरारी की दर्जनों कॉलोनियों के सैकड़ों लोग शामिल हुए और एक स्वर में क्षेत्र की समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग की।

महापंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि बुरारी में सड़कों की हालत जर्जर है, जगह-जगह गड्ढे हैं, बरसात में जलभराव से चलना मुश्किल हो जाता है। पीने के साफ पानी की भारी किल्लत है, नालियों की सफाई नहीं होती और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार विधायक और सांसद से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग रखी गई कि बुरारी की मुख्य सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए, हर घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था और सीवर लाइन दुरुस्त की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब महापंचायत में शामिल कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *