पश्चिमी दिल्ली में ‘एडवांस्ड ग्रोहेयर एंड ग्लोस्किन क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में Advanced GroHair & GloSkin Clinic का भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। समारोह सुबह 11:30 बजे हुआ।
कार्यक्रम में श्री ओ.पी. बब्बर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं श्री सारण वेल जे, ब्रांड फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर फ्रेंचाइज़ पार्टनर अजय धारिवाल भी उपस्थित रहे। समारोह में हेयर रीग्रोथ और स्किन केयर से जुड़ी सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
आयोजकों के अनुसार, Advanced GroHair & GloSkin के देश-विदेश में 200 से अधिक क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। उद्घाटन समारोह में अतिथियों और क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।








