अपराध शाखा द्वारा सामुहिक बलात्कार मामले में शामिल उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Listen to this article

 गिरफ्तारी से बचने के लिए 2013 से फरार
 गिरफ्तारी पर ₹25000/- का इनाम घोषित

संक्षिप्त विवरण:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा, दिल्ली की टीम ने आरोपी सूरज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम नंदिया, जिला जालौर, राजस्थान को राजस्थान के जिला जालौर से गिरफ्तार किया है। वह प्राथमिकी संख्या 292/13, धारा 376/506 भारतीय दण्ड संहिता, थाना कंझावला, दिल्ली के सामूहिक बलात्कार मामले में 10 साल से फरार चल रहा था | उसकी गिरफ्तारी पर ₹ 25,000 /- का इनाम भी घोषित किया गया था।
घटना का विवरण:
वर्ष 2013 में, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शंकर और उसका चचेरा भाई सूरज जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और उसके साथ बलात्कार करके दोनों आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 292/13, धारा 376/506 भारतीय दण्ड संहिता, थाना कंझावला, दिल्ली दर्ज की गई थी | जांच के दौरान आरोपी शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आरोपी सूरज गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था | उसे माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा भी घोषित किया गया था |
टीम और संचालन:
प्रधान सिपाही नवीन और सिपाही कृष्ण को सामूहिक बलात्कार मामले में फरार वांछित आरोपी सूरज के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मैनुअल और तकनीकी निगरानी के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गयी और आरोपी का पता नंदिया, जिला जालौर, राजस्थान में लगाया गया।
तदानुसार संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक संदीप तुषीर कर रहे थे| जिसमें उप-निरीक्षक सचिन डबास, उप-निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मलिक, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप गोदारा, प्रधान सिपाही नवीन और सिपाही कृष्ण शामिल थे | उपरोक्त सूचना के आधार पर टीम ने राजस्थान के जिला जालौर के नंदिया में जाल बिछाया और आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया |
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज ने थाना कंझावला के सामूहिक बलात्कार मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने आगे खुलासा किया कि इस घटना के बाद उसने दिल्ली छोड़ दी और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह अधिकांश समय गाँव के खेतों में रहता था |
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी सूरज, उम्र 34 साल, गांव नंदिया, जिला जालोर, थाना बगोड़ा, राजस्थान का रहने वाला है व एक किसान परिवार से है | आरोपी अनपढ़ है व पेशे से मजदूर है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *