नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दोनो जिला नई दिल्ली व करोल बाग की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सम्पन्न हुई

Listen to this article

*कार्यकर्ता निरंतर आपस में सम्पर्क बनाऐं।- अरविन्दर सिंह लवली

*नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता मजबूत है और भाजपा व आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देगा।

 नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने व नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विशाल प्रतिज्ञा रैली आयोजित करने के संबध में भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन के अलावा मनीष चतरथ, अभिषेक दत्त, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, मदन खोरवाल, पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, प्रो0 किरण वालिया, कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक हरी शंकर  गुप्ता, वीर सिंह धींगान, जितेन्द्र कुमार कोचर, चत्तर सिंह, ब्रहम यादव, हरनाम सिंह, संदीप तंवर, कैप्टन प्रवीण डावर, राजकुमार मग्गो, राजेश गर्ग, राजेश कौशिश व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विशाल प्रतिज्ञा रैली का आयोजन दीपावली के पश्चात 26 नवम्बर को हाथी वाला चौक करोल बाग में किया जायेगा।  श्री लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए किया कि वह निरंतर एक दूसरे के साथ सम्पर्क बनाये, अपनी छोटी-छोटी मीटिंग करे व एक दूसरे से मिले तथा भाजपा व आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार व उसकी कमजोरियों का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस मजबूत है, कार्यकर्ताओं में जोश है और वह भाजपा को आगामी चुनाव में परास्त करने के लिए जी जान से जुटा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कांग्रेस को फिर ऊँचाइयों पर ले जाऐंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विशाल प्रतिज्ञा रैली का आयोजन 26 नवम्बर को करोल बाग में किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि इस रैली को कामयाब बनाने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जुट गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं।

बैठक में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का श्री रमाकांत गोस्वामी ने धन्यवाद किया।
 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *