मामला दर्ज होने के बाद से फरार
पूर्व में 08 आपराधिक मामलों में संलिप्त
परिचय:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने एक वांछित अपराधी दीपक @ पलटू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जेपी कैंप, सेक्टर 20 रोहिणी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के प्रयास मामले, प्राथमिकी संख्या 478/2023, धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विजय विहार, दिल्ली में शामिल था | वह पूर्व में 08 आपराधिक मामलों में संलिप्त है | मामला दर्ज होने के बाद, वह अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था |
जानकारी, टीम और संचालन:
सहायक उप निरीक्षक अशोक को गुप्त सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी दीपक @ पलटू, जो हत्या के प्रयास मामले, प्राथमिकी संख्या 478/2023, धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विजय विहार, दिल्ली में शामिल था, अपने सहयोगियों से मिलने के लिए पूठ कलां, दिल्ली के इलाके में आएगा | अगर समय में कार्यवाही की जाए तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में व निरीक्षक संदीप स्वामी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप निरीक्षक प्रदीप दहिया, उप निरीक्षक सुखविंदर, सहायक उप निरीक्षक सुनील, प्रधान सिपाही कपिल, प्रधान सिपाही राज आर्यन और प्रधान सिपाही सुमित शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा पूठ कलां, दिल्ली पर जाल बिछाया गया और आरोपी दीपक @ पलटू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जेपी कैंप, सेक्टर 20 रोहिणी, दिल्ली को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। आरोपी थाना विजय विहार, दिल्ली के हत्या के प्रयास मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, दीपक @ पलटू ने खुलासा किया कि दिनांक 17-18.09.2023 की मध्य रात्रि को, उसने अपने भाई गौरव और अन्य सहयोगियों राजू साहनी, इरफान, रावण, गोलू और विशाल @ पंडित के साथ मिलकर राहुल @ हड्डी को चाकू मार दिया, जो उसके सहयोगी राजू साहनी को गाली-गलोच करता था। चाकू मारने के बाद वे मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान रावण, इरफान और दीपक @ पलटू को अपनी गिरफ्तारी से फरार थे और अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने आगे खुलासा किया कि अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए, वह नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था ।
पिछली आपराधिक संलिप्तता:
- प्राथमिकी संख्या 329/2019, धारा 325/341/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना बुध विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 41/2020, धारा 341/323/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना बुध विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 453/2021, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना अमन विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 347/2021, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363/34 और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत, थाना अमन विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 136/21, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 271/22, धारा 392/397/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना बेगमपुर, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 279/23, धारा 452/323/427/307/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना बुध विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 478/2023, धारा 307/147/148/149/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विजय विहार, दिल्ली।
आरोपी की प्रोफाइल:
आरोपी दीपक @ पलटू, वर्ष 25 वर्ष, जेपी कैंप, सेक्टर 20 रोहिणी, दिल्ली ने केवल 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पूठ कलां, दिल्ली के इलाके में उसका कबाड़ का गोदाम था, जहां वह इलाके के बुरे तत्वों के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में संलिप्त हो गया |

