स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो डांस + के मंच पर डांस के साथ साथ लगेगा म्यूजिक का तड़का क्योंकि शो पर होगी म्यूजिक सेंसेशन किंग की एंट्री

Listen to this article

स्टार प्लस अपने पॉपुलर रियलिटी शो डांस प्लस के सातवें सीज़न डांस + प्रो के साथ वापस आ गया है। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस प्लस ने दर्शकों को डांस + प्रो के साथ अपने टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखा है। इस शो में दर्शकों ने प्रतियोगियों की प्रतिभा और कौशल की विविधता देखी है। स्टार प्लस का डांस रियलिटी शो डांस + प्रो मॉडर्न ट्विस्ट के साथ इंडियन डांस फॉर्म्स की प्रामाणिकता पर रोशनी डालता है।

वहीं अब फैन्स के पास जश्न मनाने का एक और कारण है क्योंकि म्यूजिक सेंसेशन किंग डांस + प्रो में मंच की शोभा बढ़ाएंगे। किंग अपने कुछ चार्टबस्टर गाने पर परफॉर्म करते हुए और रेमो डिसूजा और कैप्टन के साथ थिरकते हुए भी दिखाई देंगे। किंग, रेमो डिसूजा और कप्तानों को एक साथ स्क्रीन्स पर देखना दर्शकों के लिए एक शानदार नजारा होगा। किंग डांस + प्रो के मंच पर आग लगा देने वाले है, जहां वह शो के प्रतियोगियों, मेजबान और जजों के साथ कुछ मजेदार मजाक करेंगे। यानी मंच पर डांस के साथ म्यूजिक का मेल देखना वाकई एक यादगार पल होगा।

डांस+ प्रो शनिवार और रविवार को शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *