Listen to this article

देश की प्रमुख फार्मास्युटिकल उद्योग प्रदर्शनी C P H I इंडिया 2026 का दिल्ली के द्वारका स्थित आई आई सी सी, यशोभूमि में शुभारंभ हुआ।

इस वर्ष आयोजन दो स्थानों पर हो रहा है। 23 से 25 नवंबर तक यशोभूमि, द्वारका में C P H I इंडिया और 24 से 26 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में P M E C इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।

इंग्रेडिएंट्स, फॉर्मूलेशन, प्रोसेसिंग मशीनरी और पैकेजिंग से जुड़े पूरे फार्मा इकोसिस्टम को एक मंच पर लाने वाले इस संयुक्त आयोजन में 2,000 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। बेल्जियम, चीन, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, यूके तथा अमेरिका सहित 120 से अधिक देशों के 50,000 से अधिक आगंतुक इसमें शामिल हो रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में फार्मेक्सिल के महानिदेशक के. राजा भानु, सी डी एस सी ओ के संयुक्त औषधि नियंत्रक डॉ. चंद्रशेखर रंगा, फार्मा उद्यमी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश के. जैन, ओपीपीआई के महानिदेशक अनिल मताई और इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास उपस्थित रहे।
निर्यात और वैश्विक व्यापार की संभावनाओं पर फार्मेक्सिल के महानिदेशक के. राजा भानु ने कहा, “भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 60 se 70 अरब अमेरिकी डॉलर है, बड़े विस्तार के लिए तैयार है। 2030 तक इसके 120 se 130 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है और 2047 तक 400 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य है। लगभग 200 देशों तक निर्यात के साथ, अब ध्यान वॉल्यूम आधारित जेनेरिक से हटकर कॉम्प्लेक्स जेनेरिक्स, बायोसिमिलर और इनोवेटिव थेरेपी जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों की ओर जा रहा है।”

सी डी एस सी ओ के संयुक्त औषधि नियंत्रक डॉ. चंद्रशेखर रंगा ने कहा, “भारत संशोधित शेड्यूल एम मानकों, विस्तारित क्यूआर कोड ट्रेसबिलिटी और नियामक प्रक्रियाओं के 95% से अधिक डिजिटलीकरण के साथ अधिक पारदर्शी, विज्ञान संचालित नियामक प्रणाली की ओर बढ़ रहा है। सीडीएससीओ में 1,500 वैज्ञानिक कर्मियों की भर्ती और एकीकृत डिजिटल मंच से मंजूरियों में तेजी आएगी।”

इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा, “भारतीय फार्मा उद्योग का वार्षिक कारोबार वित्त वर्ष 2025 , 26 में ₹5.08 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले पांच वर्षों में 9.2% की औसत वृद्धि है। चिकित्सा उपकरणों का घरेलू विनिर्माण भी 48.2% बढ़कर वित्त वर्ष 2024, 25 में ₹41,500 करोड़ हो गया है।”

उन्होंने कहा कि CPHI इंडिया और P M E C इंडिया का दो स्थल प्रारूप फार्मा सामग्री, मशीनरी और विनिर्माण तकनीक के लिए समर्पित मंच देगा, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक फार्मा इकोसिस्टम में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *