Listen to this article

अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता । फिर भले वे पहली बार अपराध करने वाला हो या फिर मंझा हुआ अपराध की दुनिया का खिलाड़ी हो । जी हाँ उत्तरी पश्चिमी जिला के शालीमार बाग़ इलाक़े के अंतर्गत हैदरपुर में 13 जनवरी को 75 लाख की लूट के मामले को सुलझाते हुए । पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों का नाम विक्की कुमार , रॉबिन और रसु , सुधांशु , मुकेश और अभिषेक बताया गया है । मज़े की बात ये है कि पाँच आरोपियों में पिता और पुत्र , दूसरा जीजा और साला शामिल है । लूट की इस वारदात को अंजाम देने के लिए पांचों आरोपियों ने लंबी चौड़ी प्लानिंग रची थी । पुलिस के अनुसार विक्की कुमार जो की शिकायतकर्ता का कर्मचारी है । वह शिकायतकर्ता के पास चालक का काम करता है । विक्की ने अपनी पैसों की तंगी की समस्या को लेकर रॉबिन उर्फ़ रसु के साथ साँझा करी । विक्की कुमार और रॉबिन उर्फ़ रसु रिश्ते में आपस में जीजा साला है । विक्की कुमार का साला रॉबिन उर्फ़ रसु ने अपने दोस्त के सुधांशु से जानकारी साझा करी । सुधांशु ने मुकेश से जानकारी साझा करी । सुधांशु और मुकेश रिश्ते में आपस में पिता पुत्र हैं । मुकेश पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं । हथियार , गाड़ी उपलब्ध कराना और लूट की योजना मुकेश ने ही बनायी थी ।

75 लाख की लूट का मामला काफ़ी गंभीर था और पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था । पुलिस कांस्टेबल सुनील ने एक बाइक की पहचान करी थी । जाँच पड़ताल के बाद बाइक करारी सुलेमान नगर एरिया की पता चली । पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई ।

बहरहाल पुलिस ने कुल पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है । छठा आरोपी जिसका नाम रोहित बताया जा रहा है । वह फ़रार है । पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से क़रीब 60 लाख 70 हज़ार रुपये बरामद कर लिए हैं । पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है । टोटल ख़बर दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *