*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों के कारण पूरा विश्व भारत को एक आशावादी निगाहों से देखता है – वीरेन्द्र सचदेवा
*दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिससे अपने ही लोग त्रस्त हैं और एक-एक कर लोग उनका साथ छोड़ रहे हैं – रामवीर सिंह बिधूड़ी
: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से प्रवेश समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी, सह संयोजक आरती मेहरा एवं निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिशसेना कार्यकर्ताओं के साथ रोहिणी के जैन समाज से जुड़े सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री राम सिया सरण एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा भी मौजूद थे।
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंगोलपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रतिनिधि श्री अरुण महरोत्रा, “आप” के महरौली जिला एस-एसटी विंग के अध्यक्ष गौरव सिनंदी, संस्थापक सदस्य श्री जगदीश शर्मा एवं एडवोकेट शेर सिंह के साथ ही प्रमुख थे
कृष्णा नगर से एडवोकेट रमेश सिंह, उत्तर-पूर्वी लोकसभा से कांग्रेस के एस. सी. विंग कॉर्डिनेटर रमेश सिंह राणा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ललीत किशोर एवं अर्जुन कैम्प प्रधान वीरेन्द्र कुमार, जैन समाज के प्रधान राकेश जैन एवं साथियों, शिवसेना से लोकसभा चुनाव लड़ चुके धीरज पुरी, समाजिक काउंसलर एवं पूर्व वायु सेना पायलट अनिल शर्मा एवं एडवोकेट महेश प्रसाद ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।
सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हम सभी संकल्पित हैं कि देश के विकास में हम योगदान देंगे और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण पूरा विश्व भारत को एक आशावादी निगाहों से देखता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 2047 तक का जो संकल्प प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसके लिए हम सभी को काम करना है।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिससे अपने ही लोग त्रस्त हैं और एक-एक कर लोग उनका साथ छोड़ रहे हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जो पूरी तरह से भ्रष्ट हैं और उनकी भ्रष्टाचार के कारण ही आज उनके दो-दो मंत्री जेल के अंदर हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पूरे देश को मिल रहा है।
आरती मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली में भाजपा का परिवार दिन प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की गलत और झूठ के कारण लोगों का विश्वास केजरीवाल सरकार के ऊपर से पूरी तरह से उठ चुका है।



