क्या होगा जब सावी के सामने आएगी ईशान और रीवा के रिश्तें की सच्चाई? सीलियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाले हाई वोल्टेज ड्रामा की झलकियां आई सामने

Listen to this article

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में ने अपने दिलचस्प और आकर्षक प्लॉट से एक लॉयल फैस बेस हासिल किया है। शो के उतार-चढ़ाव ने दर्शकों के लिए हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बंधे रहने पर उन्हें मजबूर कर दिया। इस शो में एक्टर शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह लीड रोस्ट में हैं।

ये सीरियल ईशान, सावी और रीवा के इर्द-गिर्द घूमता है। वहीं वर्तमान ट्रैक ईशान और रीवा की शादी की रस्मों के इर्द-गिर्द है, जो भोसले हाउस हो रही हैं, जहां ईशान और सावी ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा है। हाल में शो के एक दिलचस्प प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे सावी को पता चलता है कि ईशान को रीवा से शादी करनी थी, लेकिन कुछ अंजान परिस्थितियों के कारण सावी और ईशान की शादी हो जाती है। ऐसे में ईशान और रीवा के रिश्ते की सच्चाई स्वीकार करते हुए सावी ने जाने के इरादे से अपना बैग पैक किया, लेकिन ईशान नहीं चाहते कि वह भोंसले मैंशन से जाए। वहीं रीवा जल्दी से ईशान के पास जाती है क्योंकि सावी और ईशान के बीच एक झूमर जाने अंजाने गिर जाता है। जब सावी को ईशान और रीवा के रिश्तें की सच्चाई का पता चलता है, तो वह चौंककर और हैरान होकर वहीं खड़ी रहती है। ऐसे में क्या यह खुलासा सावी और ईशान के रिश्तों को बदल देगा, या सावी, ईशान को दूसरा मौका देगी?

इस पर बात करते हुए शो की एक्ट्रेस भाविका शर्मा उर्फ सावी ने कहा, “शो में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। रीवा और ईशान के बीच की सच्चाई सामने आएगी, जिससे सावी टूट जाएगी। यह सावी के लिए एक इमोशनल रोलरकोस्टर राइड जैसा होगा, जो इससे अंजान थी, और अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है? क्या सावी ईशान को एक और मौका देगी?, या यह खुलासा उन्हें अलग कर देगा? यह वाकई देखने लायक बात है।”

तो देखना न भूले ‘गुम है किसी के प्यार में’ जो आज रात 8 बजे स्टारप्लस पर आएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *