भाजपा दिल्ली में गठबंधन के संबध में बयान देकर गुमराह करने का काम कर रही है – अरविन्दर सिंह लवली

Listen to this article

*कांग्रेस ने राजनीतिक दल होने के नाते सातों सीटों पर सिर्फ सुझाव मांगे है- अरविन्दर सिंह लवली

*कांग्रेस कार्यकर्ता गठबंधन धर्म को निभाऐगा- अरविन्दर सिंह लवली

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा है कि भाजपा दिल्ली में अपनी हार से घबराकर औछी राजनीति पर उतर आई है और भाजपा दिल्ली में गठबंधन के संबध में बयान देकर गुमराह कर रही है जबकि दिल्ली कांग्रेस एक राजनीतिक दल होने के नाते केन्द्रीय नेतृत्व के और प्रभारी दीपक बाबरिया के निर्देश पर सातों सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं दिल्ली की जनता से सिर्फ सुझाव मांगे है।

लवली ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की गठबंधन पर सकारात्मक बातचीत चल रही है। पार्टी कार्यकर्ता सातों संसदीय क्षेत्रों में मजबूती के साथ गठबंधन धर्म निभाऐंगे। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सातों सीटों पर सुझाव इसलिए मांगे है क्योंकि गठबंधन की स्थिति में हम गठबंधन सहयोगी उम्मीदवार के लिए भी उतना ही काम करना होगा जितना कांग्रेस उम्मीदवार के लिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय गठबधन को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह निभाऐंगे और पार्टी अगले एक महीने तक लगातार जनहित के मुददो को लेकर पोलिंग बूथ स्तर पर जाएगी और भाजपा के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा जाऐगा। इसके साथ-साथ पार्टी ने तय किया है कि जनहित के मुद्दां को पार्टी मुखर होकर उठाऐगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *