प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश कार्यालय दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई

Listen to this article

*प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने दिल्ली में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को जमीनी स्तर पर आम जनता से सम्पर्क करने की अपील की।  

*लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दिल्ली की स्क्रीनिंग कमेटी ने दिल्ली के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग बातचीत की।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस पार्टी लगातार एक के बाद एक फैसले कर रही है। आज इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को तेज करते हुए प्रदेश कार्यालय में दिल्ली की स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षा सांसद रजनी पाटिल के अलावा दोनो सदस्य सरदार प्रगट सिंह व कृष्णा अल्लावारु भी मौजूद थे। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों आदि ने भाग लिया।

अरविन्दर सिंह लवली ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को न केवल मजबूत कर रही है बल्कि संगठन ने नियुक्तियां भी चालू की है। इसी कड़ी में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति भी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं, महिलाओं व सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान भी चला रही है। श्री लवली ने सबसे अपील की कि वो अपने-अपने क्षेत्र में दिन रात पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देना हमारा लक्ष्य है क्योंकि हम देश और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। श्री लवली ने कहा कि गठबंधन होने की स्थिति में पार्टी गठबंधन धर्म निभाऐंगी, लेकिन दिल्ली कांग्रेस अपनी चयन प्रक्रिया को जारी रखेगी।

प्रदेश के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। दिल्ली में भी गठबंधन पर सकारात्मक बातचीत जारी है लेकिन पार्टी ने निर्णय किया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए गठबंधन होने या न होने दोनो स्थितियों में पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार है। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि वो आम जनता से सीधा संवाद करें और पार्टी की नीतियों के प्रचार के अलावा दिल्ली में कांग्रेस शासन के शानदार व चहुॅमुखी विकास की याद दिलाऐं।

वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से देर शाम तक रजनी पाटिल व दोनो सदस्यों ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों व दिल्ली में पार्टी की स्थिति को लेकर सबसे अलग-अलग मुलाकात करके उनकी राय जानी है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के सभी जिला अध्यक्षों से मुलाकात करके भी उनकी राय ली। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता से भी सुझाव मांगे है और सबको एक साथ शामिल करके पार्टी सशक्त व मजबूत उम्मीदवारों का चयन जल्दी से जल्दी करना चाहती है।

बैठक में दीपक बाबरिया,  अरविन्दर सिंह लवली के अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, परवेज हाश्मी,  रमेश कुमार, डा0 उदित राज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व मंत्री हारुन युसूफ, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, डा0 नरेन्द्र नाथ, अ0भ0क0कमेटी सचिव अभिषेक दत्त, सीपी मित्तल, अमृता धवन, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, चौ0 मतीन अहमद, डा0 बिजेन्द्र सिंह, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, कंवर करण सिंह, जय किशन, नसीब सिंह, सुरेन्द्र कुमार, हरी शंकर गुप्ता, नीरज बसौया, अनिल भारद्वाज, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, चत्तर सिंह, डा0 नरेश कुमार, एडवोकेट दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह राजू, विरेन्द्र कसाना, चौ0 अजीत सिंह, लक्ष्मण रावत, ओनिका महरोत्रा, महमूद जिया, जय किशन शर्मा, डा0 नरेश कुमार, राजेश गर्ग, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, दिल्ली सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय लोचव, एनएसयूआई चेयरमैन कुणाल सेहरावत मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *