पटपड़गंज में एक सप्ताह में ख़त्म होगी सीवर जाम और सीवर ओवरफ्लो की समस्या, लोगों को मिलेगी राहत

Listen to this article

*– दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने किया पटपड़गंज क्षेत्र का दौरा, डीजेबी के अधिकारियो संग की समीक्षा बैठक

*– मुख्यमंत्री के निर्देश और लोगों की शिकायत मिलने के बाद पटपड़गंज का दौरा करने आया, सीएम केजरीवाल का साफ निर्देश है कि सीवर से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे में होना चाहिए: सोमनाथ भारती

*– डीजेबी उपाध्यक्ष ने लंबित शिकायतों को लेकर जाहिर की नाराजगी, 24 घंटे में अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, एक सप्ताह में होगा समस्याओं का समाधान : सोमनाथ भारती

*– एक सप्ताह बाद दोबारा पटपड़गंज क्षेत्र का दौरा कर की जाएगी समीक्षा : सोमनाथ भारती

पटपड़गंज क्षेत्र को जल्द ही सीवर जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने आज पटपड़गंज क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र की सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीजेबी के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। सोमनाथ भारती ने अधिकारियों को एक सप्ताह में पटपड़गंज क्षेत्र की सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दिल्ली जल बोर्ड को स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में सीवर जाम की शिकायतें मिल रही थी।

*एक सप्ताह में दूर होगी सीवर जाम – सीवर ओवरफ्लो की समस्या, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट*

दिल्ली जल बोर्ड को स्थानीय लोगों की तरफ से पटपड़गंज क्षेत्र में सीवर जाम की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीजेबी के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के बाद सोमनाथ भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों की समस्याओं को लेकर 24 घंटे सतर्क है। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कार्यालय लगातार क्षेत्र के सीवर और पानी के समस्याओं को लेकर मेरे से संपर्क में रहता है और जनवरी के महीने से जब समस्याओं की संख्या अचानक बढ़ गई तो उनसे संपर्क किया गया और फिर आज का दौरा आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश आज पटपड़गंज का दौरा करने आए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साफ निर्देश है कि सीवर से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर होना चाहिए। लेकिन इस क्षेत्र की कुछ समस्याएं कई दिनों से लंबित पड़ी हुई है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने लंबित शिकायतों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे में पटपड़गंज क्षेत्र की सीवर से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

*एक सप्ताह बाद दोबारा पटपड़गंज क्षेत्र का दौरा कर होगी समीक्षा*

डीजेबी उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीवर से जुड़ी समस्या का समाधान तत्काल किया जाए। अधिकारियों को सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और संसाधन के अभाव में कोई समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद फिर से पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों ने निर्धारित समय में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *