Listen to this article

लोकसभा चुनाव से पहले इन दिनों राजनीतिक पार्टियों में काफी उठा पटक शुरू हो चुकी है। यह उठा पटक से हमारा मतलब चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलने का मौसम शुरू हो चुका है। फिलहाल दिल्ली से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के नेता सुशील चौधरी ने आप पार्टी छोड़ मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह सुशील चौधरी ने पार्टी में हो रही अनदेखी बताया और पार्टी में उनकी कोई सुनवाई न होना और दूसरा हाल ही में महाराष्ट्र में पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों के चलते जिस तरह अजीत पवार ने शरद पवार को मात देकर पार्टी का अध्यक्ष बने थे। श्री चौधरी अजीत पवार से भी काफी प्रभावित हैं। सुशील चौधरी ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में एनडीए वाली गठबंधन की सरकार ने राज्य में विकास का कार्य कर रही और पार्टी की नीतियों से भी प्रभावित हुए। इसी वजह से उन्होंने आप पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष किशोर गोहरी और प्रदेश महासचिव अंजुमन खान की मौजूदगी में सुशील चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनको पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री चौधरी को एनसीपी तिमारपुर जिले का अध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया। इस पर सुशील चौधरी ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर कर उनका आभार व्यक्त किया और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का वादा किया। आइए सुनते हैं सुशील चौधरी से जब यह जानने का प्रयास किया कि उन्होंने आप पार्टी क्यों छोड़ी और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें शामिल करने को लेकर क्या कहा। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दे की सुशील चौधरी बुराड़ी और आस पास के क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं। जिस तरह से चुनाव से ठीक पहले उन्होंने आप पार्टी छोड़कर एनसीपी का दामन थामा है यह आने वाले चुनाव में बहुत असर डालने वाले हैं। टोटल खबरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *