डॉक्टर विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच पिछले साल दिसंबर 2023 में शुरू हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूट्यूब वीडियो से शुरू ये मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई थी। लेकिन हाल ही में डॉ विवेक बिंद्रा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा मामला सामने रखा है । प्रेस वार्ता कर वीडियो जारी करते हुए। उन्होंने क्या कहा है ये जानने से पहले आईये ये जानते हैं कि असल में पूरा मामला क्या है?
ये विवाद तब शुरू हुआ जब मोटिवेशनल स्पीकर एवं यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से विवेक बिंद्रा और उनकी कंपनी “बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड” पर 500 करोड़ का स्कैम करने की बात कही गयी । ये सिलसिला यहीं नहीं थमा , वीडियो अपलोड करने के बाद संदीप माहेश्वरी की ओर से कई सारी कम्युनिटी पोस्ट और विडियोज लगातार अपलोड किए गए यह आरोप डॉक्टर विवेक बिंद्रा का है। बताया जाता है कि डॉक्टर बिंद्रा को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया जा रहा है ।
इतना ही नहीं संदीप माहेश्वरी की ओर से #Stop Vivek Bindra और Big Scam Exposed जैसे कैंपेन भी चलाए गए जिससे डॉक्टर बिंद्रा के बिजनेस और सामाजिक छवि को काफी नुकसान हो रहा था । इस तरह के नेगेटिव कैंपेन को अपने खिलाफ होते हुए देख डॉक्टर बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी के खिलाफ फरीदाबाद कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर दिया । फरीदाबाद कोर्ट ने विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी दोनों को ही एक दूसरे खिलाफ सार्वजानिक रूप से कुछ भी बोलने पर रोक लगा दी ।
इस विडियो में डॉ विवेक बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी द्वारा लगाये गए प्रत्येक आरोप का जवाब दिया है और साथ ही उन्हें आमने सामने आकर बात करने का आमंत्रण भी दिया है ।
डॉक्टर बिंद्रा का दावा है कि संदीप माहेश्वरी के आरोपों में कोई दम नहीं है । उन पर कोर्ट द्वारा लगाये गये प्रतिबन्ध अब भी जारी है। डॉ विवेक बिंद्रा के खिलाफ कुछ भी ऐसा नहीं बोल सकते जो उनकी सामाजिक छवि पर या उनके बिजनेस पर बुरा प्रभाव डाले ।


