दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में यह चोर कोई मामूली चोर नहीं है। इस चोर ने एक या दो वारदात को अंजाम नहीं दिया है बल्कि पूरे 45 चोरी की वारदातें को अंजाम दे चुका है। मज़े की बात ये है कि ये चोर अकेला ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस चोर का चोरी करने का तरीक़ा भी कुछ ऐसा जिसे आप जानकर हैरान रह जाएंगे। जी हाँ यह चोर उन मकानों से चोरी की वारदात को अंजाम देता था जो मकान निर्माणधीन होते थे। आरोपी मकानों की पहले रेकी किया करता था। मौक़ा मिलते उस मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौक़े से फ़रार हो जाता था। जी हाँ उत्तरी पश्चिमी जिला मॉडल टाउन पुलिस द्वारा एक ऐसे चोर को गिरफ़्तार किया है। जो की निर्माणाधीन मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर उन्हें निशाना बनाया करता था। पुलिस के अनुसार चार जुलाई सुबह क़रीब नौ बज कर 17 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि शिकायतकर्ता अनूप अग्रवाल मॉडल टाउन इलाक़े के मकान नंबर C 8/16, सैकेंड फ़्लोर मॉडल टाउन थर्ड पर रहता है, पिछले क़रीब आठ महीने से शिकायतकर्ता के मकान में रैनो वेशन का कार्य चल रहा था। उनके भाई और परिवार ग्राउंड फ़्लोर पर रहते हैं। डेढ़ महीना पहले अनूप अग्रवाल नॉर्थ X एवेन्यू में शिफ़्ट हुए थे। चार जुलाई सुबह क़रीब साढ़े 8 बजे उनके माली ने सूचना दी कि सेकंड फ़्लोर के ताले टूटे हुए हैं। अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। शिकायतकर्ता मौक़े पर पहुँचते ही देखते हैं कि अलमारी में रखी ज्वेलरी ग़ायब थी। बताया जाता है कि अलमारी में सोने की चूड़ियां, डायमंड की अंगूठी समेत सोने की अंगूठी और नगद एक लाख रुपया रखा था। जिसकी क़ीमत क़रीब 90 लाख रुपया थी। अलमारी से ग़ायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल कर आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी का नाम Farid Shiekh बताया गया है। आरोपी चोरी का माल आज़ादपुर में स्थित दिल्ली नगर निगम की खस्ताहाल फ़्लैट में छुपाकर रखता था । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी कब 100% रिकवरी कर ली है।आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से एक लाख रुपया नक़द, 4 Bangles Diamond, 5 Gold Bracelets, 17 Diamond/Gold Rings, 5 Gold Chains with Lockets, 1 Pair Diamond Tops , 1 Wrist Watch Diamond , 2 Lockets Gold बरामद किए हैं। आरोपी कलकत्ता का रहने वाला है। दिल्ली में अपनी बहन के साथ रह रहा था। चोरी का माल इकट्ठा होते ही वे कलकत्ता लेकर फ़रार हो जाता था। वहाँ से माल को बेचकर दुबारा दिल्ली में आ जाता था। आरोपी Bhalswa डेरी थाने का का BC बताया जा रहा है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



